जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

थाना मझौली में सट्टा पट्टी लिखते हुए एक सटोरियां गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ  बहुगुणा (भा पु से ) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया  एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया
थाना मझौली के अंतर्गत पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी मझौली बाजार प्लाट में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी पेन कागज में लिख रहा जिससे कि थाना प्रभारी मझौली ने अपने संरक्षण में एक टीम गठित की जिसमें उपनिरीक्षक गोविंद तिवारी ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की ओर वहां पर खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया जिसने अपना नाम आशीष दहिया पिता रमेश दहिया बाजार प्लाट मझौली निवासी बताया उम्र 26 वर्ष जिसके पास से नगद ₹1010 प्राप्त हुए पुलिस ने उचित कार्यवाही करते हुए जुआ एक्ट धारा  4(क ) के तहत कार्रवाई की

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page