जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राशन पाकर लोगों के चेहरे में आई खुशियां, लोगों ने प्रधानमंत्री धन्यवाद किया

जबलपुर दर्पण। सेठ गोविंददास वार्ड में भाजपा संगठन के आह्वान पर सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत सभी राशन दुकानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में समस्त गरीब परिवारों को निशुल्क अनाज वितरण किया गया। पोस्टल आर्डर कार्ड के द्वारा प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया जिसमे पुरुषोत्तम गुप्ता नगर निगम पथ विक्रेता सदस्य ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर, एवं भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे के निर्देशानुसार भाजपा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के समस्त वार्डों की सभी राशन दुकानों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत,(अन्न उत्सव) कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी पात्र हितग्राहियों को मुफ्त राशन वितरण किया। अन्न उत्सव कार्यक्रम के दौरान वार्ड ,मंडल उपाध्यक्ष जीवन राम दुबे, संतोष शर्मा, मुंशी प्रजापति पूर्व पार्षद, कल्लू बाबा पार्षद, एवं भा.ज.पा. मुखर्जी मंडल के अंतर्गत जिले व मंडल के पदाधिकारीगण, वार्ड संयोजक, बूथों के अध्यक्ष, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के संयोजक,मातृशक्ति,वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page