खमरिया पुलिस की कार्यवाही से सूदखोरों में मचा हड़कंप : एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से प्राप्त जानकारी अनुसार बंसत गोटिया उम्र 55 वर्ष निवासी गोकलनगरी घाना ने लिखित शिकायत दी,वह आर्डीनेंस फैक्ट्री खमरिया मे नौकरी करता है। 2 वर्ष पूर्व उसके घर के काम के लिये रूपयों की आवश्यकता थी,उसे ज्ञात हुआ कि मडई निवासी भुवन सोनी ब्याज पर रूपये उधार देता है। उसने भुवन सोनी से 1 लाख 50 हजार रूपये मांगे तो भुवन सोनी ने उसे बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज लगेगा एवं कुछ गिरवी रखना होगा। भुवन ने उसकी बैंक ऑफ इंडिया की पास बुक एवं 1 ब्लैकं चैक ले लिया। वह 2 वर्ष से प्रतिमाह 5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान भुवन सोनी का कर रहा था। पिछले 3 माह से उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से भुवन सोनी को ब्याज की रकम नहीं दे पाया था। दिनॉक 13-9-21 को भुवन सोनी उसके घर आकर बोला कि 1 लाख 50 हजार रूपये के अलावा चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 3 लाख रूपये और चाहिये,पैसे न देने पर चैक बाउंस कराने की धमकी देने लगा। शिकायत पर धारा 384 भादवि 4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम तथा 3(2)व्हीए, 3(1)द एससीएसटी एक्ट का अपराध पजीबद्ध कर आरोपी की तलाश जारी है। गठित टीम द्वारा आरोपी भुवन सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी रांझी को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी से बंसत गोटिया के बैंक की पास बुक एवं 1 चैक जप्त करते हुये प्रकरण को विवेचना मे लिया गया।



