जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आंगनबाडी केन्द्र बौना का किया अवलोकन

जबलपुर दर्पण। महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को जनपद पंचायत बजाग के आंगनबाडी केन्द्र बौना का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र में दर्ज बच्चों की जानकारी ली। उनके पोषण आहार, स्वास्थ्य परीक्षण, खेल सामग्री के बारे में पूछा। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि आंगनबाडी केन्द्र में 17 बच्चे दर्ज हैं। बच्चों को रोजाना पोषण आहार दिया जाता है, नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। आंगनबाडी केन्द्र के अंतर्गत आठ गर्भवती महिलाएं दर्ज हैं। सभी महिलाओं का नियमित रूप से वजन, स्वास्थ्य परीक्षण कर पोषण आहार दिया जाता है। राज्यपाल श्री पटेल ने आंगनावाडी केन्द्र में बच्चों को वितरित किए जाने वाले नाश्ते के बारे में पूछा। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि तेजस्विनी महिला संघ की महिलाओं के द्वारा तैयार किये गए बिस्किट/पट्टीनुमा बर्फी बच्चों को नाश्ते के रूप में दी जाती है। राज्यपाल श्री पटेल ने आंगनबाडी केन्द्र बौना में संचालित गतिविधियों के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस दौरान बच्चों को बिस्किट एवं खिलौने वितरित किए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक शहडोल डी.सी. सागर, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page