राम मनोहर लोहिया वार्ड के दुर्गा पंडालों में हो रहा प्रतिदिन कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

जबलपुर दर्पण। डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारी को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्र महापर्व पर डॉ राम मनोहर लोहिया वार्ड मैं प्रतिदिन कीटनाशक का छिड़काव पिया जा रहा है। इसी तारतम्य के अंतर्गत सभी कॉलोनियों एवं मोहल्ले की सभी दुर्गा उत्सव समितियों में विराजी मां जगत जननी के पंडालों सहित सभी स्थाई मंदिरो मैं प्रहलाद शशि कला दहिया द्वारा निज खर्च से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव क्षेत्रीय जनता के सहयोग से प्रतिदिन हो रहा है।
प्रतिदिन कीटनाशक का छिड़काव कर रहे शशि कला प्रहलाद दहिया मैं जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र के पर्व पर डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए हम कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं और इस कार्य में क्षेत्रीय जनता एवं दुर्गा उत्सव समितियों का विशेष सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इस कार्य में अभय पटेल, रवि राय, दुर्गेश चौधरी, अभिषेक नामदेव, बबलू, मनोज समुंदर का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।



