बरेला थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध के विरोध में कांग्रेस द्वारा,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले कुछ वर्षों से अत्याधिक अपराध बढ़ रहे है,अभी पिछले हफ्ते एक भाजपा युवा मोर्चा का आईटी सेल का प्रभारी कार्यकर्ता के द्वारा झारिया समाज की मां और बेटी की निर्मम हत्या करके नहर के किनारे गड्ढा खोदकर गड़ा दिया गया था, कार्यवाही में विलंब होने का कारण आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता है इसलिए पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले को रफा दफा करने की भरपूर कोशिस की गई, आरोपी अवैध शराब और गांजा बेचने का भी काम करता है जिसकी शिकायत कई बार थाने में की गई है। लेकिन सत्ता के रसूख के आगे किसी की नही चली कांग्रेस एवं झारिया समाज के द्वारा इस मामले में पुलिस पर दबाव बनाया गया तब जाकर एक हफ्ते के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनो लाशों को बरामद करके आरोपियों को जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झारिया समाज के सैकड़ों लोगों के साथ आई गायत्री झारिया ने एसपी से शिकायत की है। 2017-18 में इसी आरोपी ने गायत्री झारिया की 18 वर्ष की बेटी का अपहरण किया था जिसका आज तक कोई पता नहीं चला,मामला बरेला थाने में दर्ज है, 2017-18 से लगातार शिकायत करने के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि पुलिस आरोपी संजय पाल को रिमांड में लेकर पूछताछ करे तो अहम जानकारी हाथ लग सकती है। बरेला क्षेत्र में हो रहे अपराधों के बारे में भी कुछ सुराग हाथ लग सकते हैं।
एसपी कार्यालय में कांग्रेस के द्वारा ज्ञापन सौंपकर आरोपी को रिमांड में लेने की मांग की गई, एवं बरेला थाने में तत्काल थाना प्रभारी की नियुक्ति की मांग की गई है। इस अवसर पर म.प्र कांग्रेस के महामंत्री सम्मति सैनी ब्लॉक अध्यक्ष बरेला अरविंद तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पं.माधव शर्मा बरेला ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल, बेलखाड़ू मनीष पटेल, रामजी रैकवार, विपिन झारिया, शंभू झारिया, अजय झारिया, गायत्री झारिया, और सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल थे।



