डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
मंगलवार को जनसुनवाई में 58 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जनसुनवाई में 58 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतो का विभागीय अधिकारियों को निराकरण कर शिकायतकर्ता को अवगत कराना होगा। जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम डिंडौरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



