जिला अस्पताल के बगल में बिक रहा नशीला गुटखा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के ठीक बगल में लंबे समय से एक पान ठेला से नशीली पदार्थ गुटखा की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है, जिसे रोकने जिम्मेदारों द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहा है। बताया गया कि एक ठेले से बेरोकटोक लंबे समय से गुटखा, राजश्री पाउच सहित तंबाकू की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। गौरतलब है कि नियमों के मुताबिक शासकीय अस्पताल से 200 मीटर की दूरी पर ही गुटखा पाउच व नशीली पान मसाला बेचने के निर्देश हैं, लेकिन डिंडोरी जिला अस्पताल में नियमों को ना मानकर दुकान से नशीली पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि अवैध पान ठेला संचालन की जानकारी संबंधित जिम्मेदारों को भी है, लेकिन दुकान को बंद करवाने की पहल नहीं कर रहे, जिसे लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं।



