अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नशीले इंजैैक्शन की तस्करी करते हुए दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि मरघटाई के पास 2 लडके नीले रंग की स्कूटी एवं सफेद रंग की एक्टीवा में नशीले इंजैैक्शन रखे हुये है। और बेचने की फिराक मे खडे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की टीम द्वारा दबिश दी गई,जहॉ दो लडके स्कूटी एंव एक्टीवा लिये खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिनहें घेराबंदी कर पकडा गया नाम पूछने पर दोनो ने अपने नाम राजू उर्फ राकेश विश्वकर्मा,रवि तिवारी बताये, तलाशी लेने पर दोनों से कुल 100 नग नशीले इंजैक्शन एवं नगद 1500 रूपये के साथ स्कूटी एवं एक्टीवा जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध ड्रग्स कंट्रोल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियों को नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक आर.पी.बर्मन, प्रधान आरक्षक राधेश्याम, ओमनारायण आरक्षक मुकुल गौतम एवं थाना हनुमानताल के प्रधान आरक्षक महेन्द्र बिष्ट, आरक्षक समरेन्द्र, चंद्रभान सिंह, प्रदीप तेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page