खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रशांत सिंह बने मध्य प्रदेश के नए महाधिवक्ता

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। संस्कारधानी के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व में अतिरिक्त महाधिवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुके प्रशांत सिंह अब मध्य प्रदेश के नए महाधिवक्ता होंगे। मप्र शासन के विधि-विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव की जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश सरकार की अनुशंसा पर राज्यपाल ने उनके नाम की मंजूरी दी। प्रशांत सिंह विश्व हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके श्री सिंह फिलहाल आरएसएस के महाकोशल प्रांत के संघ प्रचारक हैं। सरल स्वभाव के धनी एवं स्वयं सेवकों को हमेशा सहयोग करने वाले प्रशांत सिंह कानून के अच्छे जानकार है। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह एक-दो दिन में अपना पदभार संभाल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page