बरगी थाने की अबैध कच्ची शराब के तस्करों पर कार्यवाही में एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बरगी थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को रात के समय मुखबिर ने सूचना मिली कि ग्राम बढ़ैयाखेड़ा का रहने वाला चैनू गोैंड अपने घर के पास दो नीले रंग के कुप्पों में कच्ची शराब रखे हुए है। और बेचने ककी फिराक में खड़ा है। बताये स्थान पर दबिश देते हुए एक व्यक्ति दो नीले रंग के प्लास्टिक के कुप्पे रखे खड़ा दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम रामकुमार उर्फ चैनू गोंड बढ़ैयाखेड़ा बताया जो दोनों कुप्पों में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। आरोपी को अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक रूपनारायण दुबे, आरक्षक अरविन्द सनोडिया, इंद्र कुमार विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



