खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

गूढ़ा में देवी भक्तों की उमड़ी भीड़, दुर्गा अष्टमी पर समिति के द्वारा महाआरती का आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा। दमोह जिले के जबेरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम गूढ़ा में नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की महाआरती में शाम को देवी पण्डालों में देवी दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है जनपद पंचयात जबेरा के गूढ़ा गांव में स्थापित मां दुर्गा पंडाल में भक्ति उत्साह में लीन देवी भक्तों के द्वारा माता रानी की महा आरती में पूरा गांव एक पंडाल में समा गया हो और मां की कृपा पाने के लिए भक्ति भाव से उत्साहित होकर मां के दरबार में आरती उतारने का यह अद्भुत दृश्य हर एक मन में भक्ति उत्साह का संचार करता हुआ दिखाई दिया, क्षेत्र में चारों ओर देवी गीतों के साथ ही धार्मिक आयोजनों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दुर्गाष्टमी पर गूढ़ा गांव दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा महाआरती का आयोजन रात्रि 8.30 पर किया गया। जिसमें 1100 दीपकों से मां की आरती की गई जिसमें आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा इस अवसर पर आरती में दुर्गा समिति के सदस्यों के साथ ही सम्मिलित भक्तजन भी देवी मां की आरती उतारने में सम्मिलित हुए

मां की मनोरम छवि को निहारने भारी भीड़ एकत्रित हो रही है। नव दुर्गा उत्सव समिति सदस्यों ने देवी दर्षनार्थ के साथ ही महाआरती में सम्मिलित हो धर्मलाभ अर्जित करने पहुंच रहे देवी भक्तों को प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page