परिवारिक कारणों से गीधा गांव में नव युवक ने लगाई फांसी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली थाना अंतर्गत गीधा गांव में एक नव युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घटनास्थल पर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई थी, जहां लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी करते नजर आ रहे थे। मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक सीताराम राठौर उम्र लगभग 25 वर्ष पिछले दिनों रविवार की रात घर नहीं आया था, जिसकी कल सुबह सोमवार को युवक का शव गांव से दूर एक खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। मृतक युवक की पहचान सीताराम राठौर पिता मनोहर राठौर निवासी ग्राम गीधा के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल लाई, जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है। अंशका जताई जा रही है कि युवक परिवारिक कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी, पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।



