₹500 का नकली नोट देकर फरार हो गए दो मोटरसाइकिल सवार युवक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भाजीटोला गांव में एक दुकानदार को ₹500 का नकली नोट देकर मोटरसाइकिल सवार दो युवक भाग निकले। जिसकी शिकायत दुकानदार नवयुवक ने कोतवाली थाने आकर लिखित में करते हुए जालसाजी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। दुकानदार जागरूक युवक ने शिकायत में उल्लेख किया कि वह किराने का दुकान मैं बैठा था, तभी दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक मेरे दुकान पर आए, 500 रूपए का नोट देकर कुछ किराने का सामान खरीदा। दुकानदार द्वारा लिए गए समान के बाद बाकी का पैसा लोटा दिया, जिसे लेकर अज्ञात युवक फरार हो गए। कुछ देर बाद दुकानदार को नकली नोट होने का एहसास हुआ, जिसके बाद युवक ने जालसाजी करने वालों का पिछा किया। काफी पतासजी करने के बाद उस मोटरसाइकिल का नंबर युवक को मिला जिससे बाद कोतवाली थाने पहुंचकर युवक ने पुलिस को उस मोटरसाइकिल का नंबर दिया है।गौरतलब है कि नकली नोटों का कारोबार करने का लगभग पहला मामला ही जिले में सामने आया है। कोतवाली थाने में लिखित शिकायत के बाद मामले के बाद लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई है, जांच करने पुलिस को जिम्मा भी सौंप दिया गया है।



