जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय स्कूल में मधुमक्खियों का हमला

जबलपुर दर्पण। डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाला संकुल केंद्र शाहपुर के अंतर्गत आने वाला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मुड़िया खुर्द में मधुमक्खियों ने हमला किया। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं में लगभग दर्जनों छात्र बेहोश हो गए। आनन-फानन में 108 डायल करके छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए पहुंचाया गया है। ग्रामीणों की माने तो स्कूल में पदस्थ शिक्षकों की लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई है। एक छात्र के पालक ने जब स्कूल के प्राचार्य से संपर्क किया तो प्राचार्य द्वारा जवाब दिया गया कि इसमें हमारी कोई जवाबदारी नहीं है। ऐसा कहकर पल्ला झाड़ लिया, सोचने वाली बात यह है कि, जब स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की शिक्षकों के ऊपर कोई जवाबदारी नहीं है, तो भला स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की जवाबदारी किसकी बनती है। पलकों का कहना है, कि स्कूल के शिक्षकों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ,ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा घटित ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page