डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
जांच में शिकायत सही मिलने के बाद वसूली के आदेश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी गांव में भ्रष्टाचार की शिकायत सही पाए जाने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक अवैध तरीके से निकाली गई राशि को पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक व इंजीनियर के खिलाफ राशि वसूली के आदेश है।गौरतलब है कि कोरोना काल में मजदूरों को रोजगार देने के लिए करोड़ों रुपए का आवंटन जारी किए गए थे, जहां परिवहन के नाम पर फर्जी बिल लगाकर लाखों की राशि निकाली गई।मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी, शिकायत सही पाए जाने पर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ अब वसूली के आदेश दिए गए हैं।



