डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष बिहारी साहू को कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया सम्मानित

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड के ग्राम ढोंढ़ा निवासी धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के जैविक कृषि प्रशिक्षक व भारतीय किसान संघ मप्र के डिंडौरी जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू को समर्पण सेवा समिति, मध्यप्रदेश के द्वारा जैविक कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रभाकर केलकर जैविक कृषि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बताया गया कि मंत्री कमल पटेल ने 21 हजार रूपए की नगद राशि के चेक, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल, भारतीय किसान संघ के महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटेल सहित भारतीय किसान संघ के अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे। गौरतलब है कि बिहारी लाल साहू के द्वारा डिंडौरी जिले के आदिवासी बाहुल्य गांवों में जाकर जैविक खेती करने के लिए लोगों को जागरूक कर जैविक कृषि का प्रशिक्षण देने के साथ कृषकों को जैविक खेती के करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं । इनकी प्रेरणा से कई गांवों में किसान केवल जैविक खेती से ही अन्न का उत्पादन कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के सिहोरा जिले में हुआ कार्यक्रम का आयोजन :-  बताया गया कि श्री साहू को सराहनीय कार्य के लिए उन्हें उत्तम स्वामी सेवा धाम आश्रम सलकनपुर जिला सीहोरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभाकर केलकर जैविक कृषि पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। उत्तम स्वामी सेवाधाम सलकनपुर , तहसील रेहटी, जिला-सीहोर में कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर 1008 ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज सलकनपुर होशंगाबाद, कमल पटेल कृषि मंत्री मध्यप्रदेश शासन, रमाकांत भार्गव सांसद विदिशा, भगवतशरण माथुर वरिष्ठ प्रचारक, दिनेश कुलकर्णी अखिल भारतीय संगठन मंत्री, रामभरोस बसोतिया प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश, महेश चौधरी क्षेत्र संगठन मंत्री, तपन भौमिक अध्यक्ष समर्पण सेवा समिति उत्तम स्वामी सेवा धाम सलकनपुर, भरत पटेल संगठन मंत्री महाकोशल प्रांत, प्रहलाद पटेल महामंत्री महाकोशल प्रांत, आलोक पटेल प्रांत कार्यालय मंत्री, ओम नारायण पचौरी प्रदेश कोषाध्यक्ष, राघवेन्द्र पटेल प्रचार प्रमुख, मनीष शर्मा प्रांत संगठन मंत्री मध्य भारत भोपाल, सुखदेव साहू तहसील अध्यक्ष, चिरौंजी लाल चंद्रौल तहसील उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी,सदस्य व किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page