तेजगढ़ में मनाई गयी जश्ने ईद मिलादुन्नबी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता (दमोह) तेजगढ़। पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मंगलवार को गंगा जमुनी तहज़ीब की मिशाल पर तेजगढ़ में अदबो एहतराम व भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम में जुलूस निकाला गया । जलसा ए मुहम्मदी में मुस्लिम समाज के बच्चों से लेकर बुजुर्ग अकीदतमंद शामिल हुए। सुबह 8 बजे नौजवानों द्वारा बाइक रैली निकाली जो तकिया तेजगढ़ से हर्रई तक निकाली गई । उसके बाद पैदल जुलूस का आगाज सुबह 9 बजे हुआ जो तकिया से शुरू होकर ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए रेस्ट हाउस से होकर तकिया में समाप्त हुआ । बस स्टैंड तेजगढ़ में अहले सुन्नत वल जमात जामा मस्जिद तेजगढ़ के पेशइमाम जनाब अहमद अली आफाकी साहब ने सीरते मुस्तफा के बारे मैं बयान किया की हुजूर मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम पूरी दुनिया के लिए रहमत बन कर आये और अपने चाहने वालों को बताया कि सब्र करो । तेजगढ़ के लोगों ने जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया पंडित महेंद्र दीक्षित के निवास पर जै जै दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया व मुस्लिम समाज को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका इस्तकबाल किया । इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद के जन्मदिन की बधाईयां दी वहीं जुलूस ए मुहम्मदी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से बेहतरीन सुरक्षा इंतजाम किए गए थे । जिसका मुस्लिम समाज तेजगढ़ ने खेर मखदम किया इस जलसे में सभी ग्रामवासियों की मौजूदगी रही ।



