मध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

महोबिया समाज का समेलंन कुण्डम में सम्पन्न हुआ

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता कुण्डम।बघराजी क्षेत्र की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भजन लाल महोबिया (रांझी) एवं मुख्य अतिथि राम सुजान महोबिया (गढा) रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश महोबिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप जलाकर एवं सरस्वती वंदना के साथ कविता महोबिया ने प्रस्तुत किया। लयबद्ध संगीतमय गीत प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष राम दयाल महोबिया द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत गीत एवं रामायण की चौपाई के माध्यम से भाव-विभोर सुंदर प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात राम दयाल महोबिया एवं श्रीचंद महोबिया द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से पधारे सामाजिक बंधुओं का स्वागत सम्मान माला एवं अंगवस्त्र देकर किया गया। मुख्य वक्ताओं में भजन लाल महोबिया अ. भा. म. महासभा. पुरुषोत्तम लाल महोबिया अध्यक्ष अमोदा परगना, प्रहलाद महोबिया अध्यक्ष सिंघुली परगना, गोपाल महोबिया अध्यक्ष चौबीसा, रजनी महोबिया सिहोरा,अराधना महोबिया कुंडम, पुनाराम महोबिया अध्यक्ष बरेला। कार्यक्रम में विशेष सहयोग राधेलाल महोबिया, पुरुषोत्तम लाल महोबिया, सुरेश महोबिया भगवान दास महोबिया केशलाल महोबिया नेकलाल महोबिया रवि महोबिया अमित महोबिया विश्वजीत महोबिया अंशू महोबिया बेडी़ लाल महोबिया यहां जिनके नाम नहीं लिख सके उन सभी एवं महिलाओं का सहयोग तथा अन्य लोगों की कड़ी मेहनत रही होगी इसलिए व्यवस्थित शानदार आयोजन संभव हो पाया। सभी लोगों को शुभकामनाएं और बधाई। अभी तक के कार्यक्रम में यह सर्वश्रेष्ठ रहा। अन्य लोगों के लिए एक सीख भी हो सकती है कि समाज में वैमनस्य की कोई जगह नहीं है। समाज को जोड़ने वाले ही श्रेष्ठ कहलाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page