जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महाकोशल चेम्बर हेल्प डेक्स का शुभारंम समारोह सम्मान

जबलपुर दर्पण। महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्री द्वारा एम.एस.एम.ई.के विकास एवं उत्थान तथा महाकोशल अंचल के शिक्षित युवाओं, उद्यमीयों हेतु नये रोजगार, व्यापार एवं उद्योग स्थापना के क्रम में ‘‘हेल्प डेस्क’’ का शुभारंम संभागीय आयुक्त जबलपुर बी. चन्द्रशेखर आई.ए.एस. के मुख्य अतिथ्य तथा जिला अध्यक्ष जबलपुर कर्मवीर शर्मा आई.ए.एस. के विषिष्ट अतिथ्य में आज शाम 03ः30 बजे चेम्बर भवन सिविक सेंटर में होने जा रहा है। इस ‘‘हेल्प डेस्क’’ में इच्छुक शिक्षित युवा उद्योग एवं व्यापार प्रारंभ करने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ स्थापित उद्योग व व्यापार संचालित करने वाले व्यक्ति जो ‘‘हेल्प डेस्क’’ की सुविधाओं से जुड़ना चाहते है उनका पंजीयन भी किया जावेगा, यह ‘‘हेल्प डेस्क’’ हर सोमवार से शुक्रवार शाम तक चेम्बर कार्यालय में कार्यरत् रहते हुए उद्योग एवं व्यापार की सहायतार्थकार्य करता रहेगा। चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता, राजेश चंडोक, हेमराज अग्रवाल, शंकर नाग्देव, युवराज जैन गढ़ावाल, अखिल मिश्र, अनूप अग्रवाल, अनिल जैन पाली, प्रदीप विसवारीएवं अखिल चौरसिया ने चेम्बर के इस ‘‘हेल्प डेस्क’’ के शुभारंम समारोह में उपस्थित हो महाकोशल अंचल के आर्थिक विकास में सहयोगी बनने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page