शरद पूर्णिमा के अवसर पर कुकर्रामठ आश्रम में संतो को कराया भोजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव में स्थित ऐतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के नर्मदा नंद आश्रम में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर मैं रात्रि कालीन कार्यक्रम में भजन, कीर्तन के आयोजन कराए गए, जहां बड़ी संख्या में आसपास गांव से लोग पहुंचे थे। बताया गया कि कार्यक्रम में कल गुरुवार को आश्रम में ही विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया, जहां जिले भर से पहुंचे साधु-संतों ने भोजन ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि प्रति वर्ष अनुसार इस साल भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर कुकर्रामठ आश्रम में भंडारा का आयोजन करवाया गया। जहां रात्रि कालीन कार्यक्रम में भजन, कीर्तन का आयोजन कराए गए थे, कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आसपास गांवों के लोग थे।



