अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

“पाटन” रेत माफियाओं की वजह से गई गरीब मल्लाह की जान

जबलपुर दर्पण, पाटन नगर संवाददाता। पाटन थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाटवा निवासी  मृतक किशोरी लाल वल्द चैन सिंह मल्लाह उम्र 19 वर्ष की जान सुखदेव ठाकुर के खेत में चल रही अबैध रेत खदान का टीला खोदने के कारण, उक्त टीला धसकने से मजदूर की जान चली गई,यह है पूरा मामला जब नगर संवाददाता ने थाना प्रभारी से इस मामले को लेकर बात करने की कोसिस की तो उनका मोबाईल रिसीव नही हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार कटरा बेलखेडा के सुखदेव ठाकुर के खेत में रेत खदान चल रही थी जिसमें पाटन,शहपुरा बेलखेड़ा के हाईवा रेत भरने आते थे एवं खेत में बड़े बड़े रेत के टीले है जिनको खोदने के लिये मजदूरों की जरूरत पड़ती थी रोजगार की तलाश में आस पास के मजदूर इस रेत खदान में काम करने आते थे घटना के वक्त वहा पर दीपेंद्र कुमार उडेनिया का हाईवा टीपर क्र MP20-HB9727 रेत भरने आया था जिसके लिये मजदूरो को रेत के टीलो को खोदने के लिये बोला गया तभी एक टीला के धसकने से नीचे खड़े मजदूर के ऊपर रेत का टीला गिरने से 19 वर्षीय किशोरी लाल की जान चली गई। पाटन पुलिस ने मामला कायम कर,मृतक के शव को शा. हॉस्पिटल पाटन में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस प्रशासन यह बताने को तैयार नहीं है उक्त खदान वैध है। या अवैध है। जब हाईवा के संबंध में परिवहन विभाग की साईड में गाड़ी की जानकारी चैक की गई तो ना ही उक्त वाहन पर रेत की रॉयल्टी, टैक्स एवं फिटनिस साथ ही बीमा की जानकारी नही मिली यह सत्य है वाहन के पेपर कंप्लीट नही है और न ही उस वक्त की वैध रॉयल्टी है। जिससे यह सारा मामला अबैध उत्खनन का है। वैसे भी पाटन अबैध रेत उत्खन के मामले प्रदेश में पीछे नही है। कुछ वर्ष पूर्व में पुलिस एसडीओपी रेत माफियाओं के साथ पार्टी एवं पैसा लेते हुए विडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,वह लेन देन की परंपरा आज भी जारी है। सारे रेट फिक्स है। हाईवा 10 हजार रुपये मंथली, टिपर 6 हजार रुपये मंथली,टेक्टर ट्राली 3 हजार रुपये मंथली की सेवा देकर,धड़ल्ले से अपना वाहन चला सकते है। मृतक किशोरी लाल मल्लाह के परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए एवं रेत खदान में मजदूर की मृत्यु के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page