अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उपार्जन केन्द्र भेजरी का कलेक्टर ने अवलोकन कर धान उपार्जन व भण्डारण की कलेक्टर ने ली जानकारी

अनूपपुर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भेजरी का अवलोकन करते हुए अनाज के भण्डारण, वितरण तथा धान उपार्जन व भण्डारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक  एन.डी. गुप्ता, तहसीलदार श्री टी.आर. नाग, नायब तहसीलदार  आदित्य द्विवेदी, एसडीओ कृषि  शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री मीना ने मौके पर पीओएस मशीन से निकाली गई पर्ची का स्टाक मिलान का सत्यापन किया तथा हितग्राहियों से डीएपी और यूरिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धान के उपार्जन केन्द्र स्थल का निरीक्षण कर शासन के निर्देश अनुसार कार्यवाही संपादित करने के निर्देश स्टाफ को दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page