बैनर में फ़ोटो लगना या ना लगना : यह विषय मेरा नहीं है

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। कार्यक्रम की थीम थी, देश में 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य की ओर देश बढ़ रहा है। उस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा आयोजित किया गया था अब दिलचस्प बात यह है कि कार्यक्रम में लगाए गये बैनर में सभी विधायक एवं पूर्व विधायक इसके साथ ही संगठन के नेताओं की तस्वीर को इस बैनर में स्थान मिला है। ऐसा क्या हो गया कि महाकौशल के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अजय विश्नोई को उक्त बैनर में स्थान नहीं मिला यह बात बहुत छोटी है मगर उसके मायने बहुत निकलते हैं जैसा कि आपको याद होगा कुछ समय पूर्व डुमना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के फ्लेक्स में किसी की फोटो ना होने पर उनके समर्थकों द्वारा कितना हंगामा किया गया था यह बात सभी को मालूम है। खैर जाने देते हैं। कुछ समय पूर्व प्रह्लाद सिंह पटेल केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई की जयपुर से दिल्ली लौटते वक्त एयरपोर्ट पर दोनों नेताओ की भेंट हुई थी एवं केन्द्रीय मंत्री द्वारा विधायक अजय विश्नोई को नाश्ते पर आमंत्रित किया गया था उसी समय केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल एवं विधायक अजय विश्नोई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी राजनीतिक गलियारों मे तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस घटना को हम किस नज़र से देखें,राजनीतिक दृष्टिकोण से हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा यह खिंचातान अभी और आगे तक चलेगी इस घटना से विधायक अजय विश्नोई के समर्थकों मैं भारी रोष व्याप्त है। केंद्रीय संगठन एवं राज्य के संगठन द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 



