मैराथन दौड़ को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, कार्यक्रम में हुए शामिल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में पिछले दिनों झंडा दिवस के अवसर पर बुधवार की सुबह पुलिस लाईन में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। एसपी संजय सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी संजय सिंह, कोतवाली प्रभारी चन्द्र किशोर सिरामे, आरआई संध्या ठाकुर, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी, पार्षद रीतेश जैन, राकेश सिहारे, रजनीश राय, पीयूष कांसकार सहित बच्चों के तीन ग्रुपों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बताया गया कि मीनि जूनियर और सीनियर श्रेणी के प्रतिभागी मैराथन रेस के जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन से कलेक्टरेट कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय से कलेक्टरेट कॉलोनी होते वापस पुलिस लाईन पहुंची। मिली जानकारी अनुसार 14 वर्ष के बालकों व बालिकाओं ने तीन किलोमीटर व जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने पांच किलोमीटर तो वही सीनियर धावकों ने दस किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया जावेगा। बताया गया कि आयोजन को सफल बनाने में खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक चेतराम अहिरवार, टी सुमन कुमार व जिला खेल प्रशिक्षक आरती सोंधिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान निमित्त दौड़ से स्वस्थ शरीर के विकास होना संभव बताया गया है।



