डिंडोरी एसडीएम महेश मंडलोई का कटनी तबादला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है। 28 अक्टूबर को मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश के लगभग एक दर्जनभर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक डिंडोरी एसडीएम महेश मंडलोई का तबादला कटनी जिले में कर दिया गया है, अब उनके स्थान पर किसी अन्य प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। गौरतलब है कि श्री मंडलोई की पदस्थापना पहली बार ही डिंडोरी जिले में हुई थी, जिनकी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं भी आए दिन होती रहती थी। अब उनकी दूसरे जिले में तबादला हो जाने के बाद एक बार फिर डिंडोरी एसडीएम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोप है कि खनिज संपदा सहित राजस्व के कार्यों में लापरवाही की जा रही थी, जिसे लेकर राजस्व विभाग की बैठक के दौरान कलेक्टर नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं।



