कांग्रेस कमेटी डिंडोरी में सदस्यता महा-अभियान 1 नवंबर से शुरू

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी ने बतलाया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिनांक 1 नवंबर दिन सोमवार दोपहर 12:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के सहायता केंद्र से कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। बताया गया कि सदस्यता महा-अभियान का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला की उपस्थिति पर किया जायेगा। सदस्यता महा-अभियान को लेकर युवाओं, महिलाओं, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी, इंजीनियर, प्रोफेसर सहित अन्य जो भी कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं, वे सभी 1 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने को कहा गया है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अपने-अपने ब्लॉकों में अधिक से अधिक सदस्यों को कांग्रेस से जोड़कर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य, प्रदेश प्रतिनिधि, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, कांग्रेस विभाग एवं प्रकोष्ठ, निर्वाचित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, आर जीपीआरएस, किसान कांग्रेस, अधिक से अधिक सदस्यों को कांग्रेस से जुड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाने को कहा गया है। सदस्यता महा-अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, पूर्व मंत्री विधायक डिंडोरी ओमकार मरकाम, विधायक शहपुरा भूपेंद्र मरावी ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की गई है।



