स्कूल के सामने बने गड्ढे में गिर रहे स्कूल के बच्चे: प्रशासन मौन


जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील से चन्द्र किलोमीटर की दूरी पर बने घाट सिमरिया स्थित विश्वनाथ स्कूल के सामने पीडब्ल्यूडी के रोड व नाली निर्माण कार्य विगत लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। स्कूल के सामने पुलिया में बड़ा गड्ढा कर दिया गया था।जिससे आज तक नहीं पूरा जा सका।इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी द्वारा बताया जा रहा है की प्रधानमंत्री योजना के तहत दूसरी कंपनी ने नाली का कार्य एवं पुलिया का कार्य किया है जबकि इस समस्या को लेकर शाला प्रबन्धक के द्वारा 181सीएम हेल्पलाइन में 1 महीने पहले शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।फिर भी इस ओर किसी भी उच्च स्तरीय अधिकारियों का ध्यान नही गया एवं उनका रवैया उदासीन ही रहा हैं। दो दिवस पहले स्कूल में पढ़ रही एक बच्ची इस गड्ढे में जा गिरी थी जिस वजह से स्कूल प्रबंधन का बच्ची के पेरेंट्स द्वारा विरोध किया गया था और शाला स्टाप को उनकी बातें सहना पड़ी। जबकि स्कूल शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। अगर जल्द ही प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया तो आगामी दिनों में इस पुलिया के गड्ढे की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। जिसकी जवाबदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।



