बच्चों को दी कानूनी जानकारी, पुलिस की कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशानुसार विक्रमपुर चौकी अंतर्गत हाई स्कूल के स्कूली छात्र छात्राओं के साथ कोतवाली पुलिस डिंडोरी के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां स्कूली बच्चों को कानून संबंधी जानकारी दी गई तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को विस्तार से बच्चों को समझाया गया। स्कूल में हुए आयोजन के दौरान बच्चों को चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध लेखन सहित अन्य का आयोजन पुलिस के द्वारा किया गया। बताया गया कि श्री संजय सिंह के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन द्वारा झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस चौकी विक्रमपुर के शासकीय कन्या हाई स्कूल विक्रमपुर में चित्रकला, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग से उप निरीक्षक संजय सोनवानी , सहायक उप निरीक्षक संदीप पटेल, सहायक उप निरीक्षक विजय बैरागी के द्वारा स्कूली बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया।



