बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भोला उर्फ अनुराग चौहान सालीवाड़ा के जंगल से गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। थाना बरेला अंतर्गत गोैर चौकी से मिली जानकारी अनुसार रिपेार्ट दर्ज कराई गई थी फरयादी की 10 वर्षीय बेटी खाना खाने के बाद घर के बाहर चली गयी थी उसने सोचा घर के पास मंदिर में बच्चों के साथ खेल रही होगी बेटी के काफी देर तक वापस न लौटने पर उसने मोहल्ले मे जाकर बेटी की तलाश किया, बेटी के न मिलने पर वह अपनी पत्नि एवं आसपास के लोगों के साथ रिपोर्ट करने जा रहा था तभी उसे जानकारी मिली कि बेटी घर आ गयी है तो वह तुरंत घर पहुचा बच्ची ने बताया कि मंदिर के आगे घूम रही थी वही पर भोला चौहान बेरी के पेड के नीचे खडा था जिसने उसे बुलाया तो वह नहीं गयी,भोला उसके पास आया,बोला चल मै तुझे पैसे दूंगा एैसा कहते हुये उसे जबरदस्ती गौर नदी पुल के पास सूनसान वाली जगह ले गया जहॉ भोला ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बोला किसी को बतायी तो जान से मार दूंगा, एैसा कहते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की टीम गठित कर लगायीलगायी गई टीम को फरार आरोपी की जानकारी सालीवाड़ा एवं नीमखेड़ा के जंगलो में तथा गौर नदी के किनारे मिल रही थी, सालीवाडा एवं नीमखेड़ा के जंगलों से वाकिफ अधिकारी/कर्मचारियों की मदद से सालीवाड़ा के जंगल में आरोपी भोला चौहान दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसकेा लगभग 2 कि.मी. पीछा करते हुये नीमखेडा के जंगल में पकड़ा गया है। आरोपी भोला चौहान उर्फ अनुराग उम्र 24 वर्ष की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।



