जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चौकीताल में नाले को पूर-कर बनाई गई बाउंड्रीवाल और अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

जबलपुर दर्पण। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस एवं नगर निगम के सहयोग से आज गोरखपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम चौकीताल में नाले को पूर-कर बनाई गई बाउंड्रीवाल और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया । कार्यवाही एस डी एम गोरखपुर दिव्या अवस्थी के नेतृत्व में की गई तहसीलदार गोरखपुर अनूप श्रीवास्तव के अनुसार ग्राम चौकीताल में कॉलोनाइजर आईबीडी नालंदा इंफ्रास्ट्रक्चर एवं मृगेंद्र सिंह परिहार द्वारा शासकीय नाले को प्रवाह को अवरुद्ध कर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। तहसीलदार गोरखपुर के अनुसार अवैध निर्माण तोड़ने एवं नाला को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्यवाही जारी है।

तहसीलदार गोरखपुर ने जनकारी देते हुये बताया कि चौकीताल के अलावा आज ग्राम दलपतपुर में भी शासकीय नहर की करीब 150 वर्ग फुट भूमि पर किये गये अतिक्रमण हटाया गया तथा नहर को वापस मूल स्वरूप दिया गया । इस भूमि पर शीतल छाया एसोसिएट की प्रोप्राइटर श्रीमती गीता रावत द्वारा रास्ता बनाकर अवरूद्ध कर दिया गया था । तहसीलदार गोरखपुर के मुताबिक अतिक्रमण से मुक्त कराई गई इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page