खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खंडवा उपचुनाव की ड्यूटी में तैनात आरक्षक की तबीयत बिगड़ी, आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भर्ती

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर जिले के अधारताल थाने में पदस्य पुलिस आरक्षक की ड्यूटी खंडवा में होने वाले उपचुनाव में लगाई गई थी,ड्यूटी के दौरान आरक्षक की अचानक हालत बिगड़ गई।आरक्षक को चक्कर आने पर हाथ पैर सुन्न पड़ने लगें। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस बात की जानकारी मीडिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मांगी तो बताया गया कि ड्यूटी पर गये आरक्षक को कुछ साल पहले ब्रेन में क्लॉटिंग होने की शिकायत रही। ये आरक्षक अधारताल थाने में पदस्थ था। आरक्षक पंकज दुबे को अन्य स्टाफ के साथ जबलपुर से उपचुनाव की ड्यूटी करने खंडवा भेजा गया है। शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:25 बजे पर अचानक से आरक्षक पंकज को चक्कर आ गया और उसके हाथ पैर सुन पड़ गए। इस दौरान पंकज के साथी आरक्षक दीपक पाल सहित अन्य ने उसे तत्काल उपचार के लिए खंडवा के हरसूद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार कर हालत ठीक होने बाद उसे रवाना कर दिया गया था। इसके 1 घंटे बाद ही फिर से अचानक आरक्षक पंकज दुबे को चक्कर आ गया और वह जमीन पर मुँह के बल गिर पड़ा इस दौरान जीभ कटने के कारण मुंह से खून निकलने लगा था। जिसे देखकर पंकज के साथ ड्यूटी पर गए अन्य पुलिस कर्मी सकते में आ गए। इस घटना की जानकारी तत्काल जबलपुर एवं खंडवा के पुलिस अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद तत्काल ही उसे खंडवा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार होने के बाद से उसकी हालत ठीक बताई जा रहे हैं।साथियों ने डॉक्टरो से इस घटना की वजह को लेकर चर्चा की तो पाया गया कि आरक्षक पंकज दुबे को विगत 8 वर्ष पहले इसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर पंकज को ब्रेन में क्लॉटिंग है। उपचार के बाद वह ठीक हो गया था। अचानक से 8 वर्ष बाद फिर दूसरी बार आरक्षक पंकज को इस तरह का चक्कर आया है।जिसका उपचार किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page