दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने के उद्देश्य से बीडीडीएस की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। पुलिस प्रशासन के द्वारा आगामी दिनों में दीपावली पर्व को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से एवं संदिग्ध गतिविधियो की रोकथाम हेतु बीडीडीएस टीम को प्रतिदिन भीड-भाड वाले स्थान,बाजार,धार्मिक स्थल,मॉल,रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड,महत्वपूर्ण संस्थान,की चैकिंग हेतु, निर्देश दिया गया है। आज बीडीडीएस.टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ मान उच्च न्यायालय परिसर,मॉल,सिविक सैंटर, गोरखपुर मार्केट, सदर मार्केट, उमाघाट, रेल्वे स्टेशन,बस स्टैण्ड में चैकिंग की जा रही है, शहर में चैकिंग की कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। चैकिंग कराये जाने का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों पर पड़ी हुई विस्फोटक सामाग्री एवं अन्य संदिग्ध वस्तु जो छुपकार रखी गयी है,जो जनमानस के लिये घातक हो सकती है का पता लगाना है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की संस्कारधानी वासियों से अपील।
यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है। तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमांक 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 100 पर देें ताकि तत्काल बीडीडीएस. टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।



