खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

जिस घर मे बुजुर्गो का आदर सम्मान होता हैं वहां बरसती है खुशिया : श्री रामदास मिश्रा 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता दमोह जबेरा। दमोह जिले की जनपद पंचायत जबेरा ग्राम गूढा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा मे शनिवार को पाचवें दिवस पंडित श्री रामदास मिश्रा ने कहा कि जिस घर मे बुजुर्गों का आदर व् सम्मान होता है। उस घर मे खुशियां बरसाती है। और परिवार मे सुख समृद्धि रहती है। उस घर मे हमेशा भगवान की कृपा बरसती रहती है। इसलिए हम सभी को अपने बुजुर्गो की हमेशा सेवा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा जहां पर बुजुर्गों का निरादर व् अपमान किया जाता है । उस घर मे भगवान भी नही रहते है। क्यों बुजुर्गो के आशीर्वाद से ही घर मे सुख समृद्धि आती हैं।उन्होंने कहा कलयुग के प्रभाव के कारण वर्तमान मे मनुष्य अपने बडे बुजुर्गो माता पिता का आदर करना भूलता जा रहा है। यह हमारी संस्कृति के विपरीत है। जो व्यवहार आप अपने बडों के साथ कर रहे है याद रखों एक दिन आपके साथ वहीं होना है ।यही जीवन का अटल सत्य है उसे वैसा ही फल भोगना पडता है श्रोता कन्यापटेल गंगा बाई राज्जू सिंह सुखलाल मिट्ठू मिश्रा दौलत सिंह राधा कृष्ण भक्तो की मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page