दारू पीकर वाहन चलाने वाले दुर्घटना को दे रहे है : आमंत्रण

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले से लेकर सिहोरा के ग्रामीणों इलाकों में दारू पीने वाले लोगों के साथ रोजाना ही कुछ न कुछ नया आपको देखने को मिल जायेगा कोई पीकर रोड़ पर पड़ा है कोई नाली में गोटे लगाते दिख जायेगा,ऐसी ही दरुआ की घटना सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तलाड़ की है। जहाँ दारू पीकर गाड़ी चला कर नांघाट से वापिस लौट रहे पंकज ठाकुर पिता /ज्ञानीराम उम्र 23 वर्ष निवासी सिंगल दीप पनागर का किसी कार्य से तलाड़ आया हुआ था जो कि गाँव से कुछ ही दूरी पर मोड़ पर अनियंत्रित होकर गाड़ी समेत खेत की झाड़ियों में जा गिरा और गिरने से उसके सिर में लकड़ी जा घुसी इस दौरान वहाँ से गुजरने वाले रागिरों ने देखा तो तत्काल इसकी जानकारी सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे व जननी सुरक्षा 108 को दी । घटना को गम्भीरता से लेकर तत्काल पहुँची सिहोरा 108 पायलट अनिल शर्मा EMT – नरेंद्र पटेल ने सुरक्षित सिविल अस्पताल पहुचाया और उपचार के बाद सुरक्षित घर लौटाया ,
दूसरी घटना सिहोरा बस स्टैंड के पास की है। जहाँ पर न्यायालय परिषर में बेसिक साफ-सफाई व पेड़ो में पानी डालने वाले युवक बजरंगी कोल उम्र 52 वर्ष सुबह दारू के नशे में 5: 12 बजे से सड़क के किनारे 6 घण्टे से अधिक समय तक लावारिस हालत में पड़े हुए था। जिसकी जानकारी सुबह मीडिया के माध्यम से 9:35 बजे के दौरान थाना प्रभारी सिहोरा को सूचना दी गई। तत्काल आरक्षक राजीव ,चालक दीपक ने सहयोगी सोनू कुशवाहा की मदद से पुलिस की गाड़ी में रख कर अस्पताल सुरक्षित पहुचाया। इन दोनों ही घटनाओं में प्रशासन की मदद से दोनों लोगों को सुरक्षित बचाया गया। नगर से लेकर ग्रामीणों लोगों को प्रशासन ने आग्रह किया है कि अगर इस प्रकार की कोई भी घटना हो तो उसे तत्काल ही अपने नजदीकी थाना क्षेत्र को सूचित करें।



