जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अवैध कच्ची शराब बेचने वालों पर मझौली पुलिस ने दी दविश

मझौली दर्पण—–
मझौली ओर ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते अवैध शराब के धंधों में लगाम लगाने के लिए थाना मझौली की पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा जिसमें अवैध शराब की बिक्री पर कठोर कार्रवाई की जा रही जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशों के अनुसार नगर एवं ग्रामीण  क्षेत्रों में मझौली पुलिस के द्वारा तेजी से अभियान चलाया जा रहा

थाना मझौली में मुखबिर से सूचना मिली थी ग्राम पटोरी के पहले एक खेत में महुआ लहान कच्ची शराब बेची जा रही है थाना प्रभारी मझौली के द्वारा टीम गठित की गई तथा टीम को रवाना किया गया जिससे की पतासाजी करने पर अनसुईया कुचबंदिया  के घर के पीछे खेत में अनीता यादव घर के अंदर प्लास्टिक की बोतलों में कच्ची शराब रखी हुई है और ग्राहकों को बेच रही है अनीता यादव शराब से  भरी कुप्पी को लेकर भागने लगी जिसमें पुलिस के द्वारा रोका गया और पूछताछ में पता चला कि अनीता यादव अनसुईया कुचबन्धिया के  खेत की रखवाली करती है अनसुईया कुचबन्धिया   दबाव बनाकर कच्ची शराब लाकर हमारे घर में रखती है और हम से शराब को बिक़वाती है अनीता यादव के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई जो कि 7 वर्ष की कम सजा से अनुसार धारा 41 (क )जाफो का नोटिस तामिल किया गया  जिसके तहत आरोपी अनसुईया कुचबन्धिया एवं अनिता यादव के ऊपर धारा 34 (1 ) आबकारी एक्ट तथा धारा 109 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है  इसमें एक आरोपी अनसुईया कुचबन्धिया फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है
अहम भूमिका—– गोबिंद तिवारी उपनिरीक्षक,
आरक्षक गोविंद राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page