झंडा दिवस कार्यक्रम में थाना प्रभारी चंद्र किशोर सिरामे ने बांधा समां

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला पुलिस बल के झंडा दिवस कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान एक कविता का गायन कर डिंडोरी थाना प्रभारी चंद किशोर सिरामे ने समां को बांधे रखा। समापन समारोह कार्यक्रम के दौरान पुलिसिया विभागीय अमला व जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा लोगों में जन जागरूकता लाने झंडा दिवस का आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर से शुरू हुई झंडा कार्यक्रम का समापन 31 अक्टूबर को किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, स्कूलों सहित अन्य जगहों में जाकर लोगों को पुलिस जागरूक करती नजर आई। पिछले दिनों उत्कृष्ट विद्यालय में समापन कार्यक्रम के दौरान गीत संगीत, कविताएं, रिकार्डिंग डांस सहित अन्य के आयोजन जिला पुलिस द्वारा कराए गए थे। इसी क्रम में डिंडोरी कोतवाली थाना प्रभारी चंद्र किशोर सिरामे ने कविता के माध्यम से समां को बांधकर रखा तथा मौजूद अतिथियों को कविता के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर दिया।



