खबर प्रकाशन के बाद सकेत नगर में पक्की सड़क बनवाने की हुई पहल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के नर्मदा उस पार सकेत नगर में पक्की सड़क ना होने से सड़कें कीचड़ से लथपथ होती थी, जहां पैदल चलना तक दूभर होता था। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में हल्की बारिश से ही पूरी सड़कें कीचड़ से सराबोर हो जाती थी, जहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को लेकर समस्या को देखते हुए दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने पिछले अंक में, हल्की बारिश में कीचड़ से सन जाती है सड़कें नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदारों द्वारा उक्त सड़क मार्ग में पक्की सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया गया कि मार्ग में पक्की सड़क का निर्माण कार्य हो जाने से लोगों को लंबे समय से बनी समस्या से निजात मिल सकेगी।



