डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मंगलवार को जनसुनवाई में 21 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 21 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का विभागीय अधिकारियों को निराकरण कर शिकायतकर्ताओं को अवगत कराना होगा। जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर डिंडौरी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एसडीएम डिंडौरी, डिप्टी कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page