दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

हमारा प्रदेश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है : केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।  केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि हमारा प्रदेश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े रहे हैं। मध्य-प्रदेश सरकार महिला संस्कृतिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोडकर रोजगार उपलब्ध जा रहा है। मध्यप्रदेश के विकास और उत्थान के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। सभी को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लेना होगा। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, डॉक्टर सुनील जैन, राजेन्द्र पाठक, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने देखा और सुना।

कोदो-कुटकी और दाल प्रसंस्करण इकाईयों का हुआ ई-लोकार्पण किया :-  राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि डिंडौरी जिले में कोदो-कुटकी और दाल प्रसंस्करण इकाईयों के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोदो-कुटकी अनाज की राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक मांग है। इसकी मार्केटिंग कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं मुनाफा कमाएंगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि डिंडौरी जिले में आवागमन सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गांव-गांव और मजरे टोलों को पक्की सडकों से जोड़ा गया है, पुल-पुलियों का निर्माण किया गया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रथम डोज लेने के बाद द्वितीय डोज निर्धारित समय-अवधि में लगाएं। इससे कोरोना संक्रमण से बचाव होगा, टीकाकरण पूर्णतः सफल और सुरक्षित है। डिंडौरी जिले के स्थानीय कलाकारों ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारो ने कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में संदेश दिया गया। इस अवसर पर निंबध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगता के प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page