आग ने बर-साया कहर खलियान में आग से 80000 की धान जलकर खाक:घटना दमोह जिले के जबेरा ब्लाक

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा भगवत सिंह लोधी की रिपोर्ट।
दमोह जिले के जबेरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गूढा के गांव अमतारा के एक किसान के खलियान में रखी धान फसल में अज्ञात कारणों से दीपावली की रात्रि आग लग गई आग से तकरीबन 20 से 40 क्विंटल धान की फसल जलकर राख हो गई है। अमतारा निवासी किसान दुर्जन सिंह पिता गुमान सिंह ने बताया खेत पर धान की फसल रखी थी जिसकी थ्रेसिंग होना थी खेत में 2 एकड़ की धान की कटाई कर के खेत में ही धान की फसल रखी हुई थी जिसमें 20 से 40 क्विंटल धान की फसल निकलनी थी रात्रि करीब 1बजे अज्ञात कारणों से खेत में रखी फसल में आग लग जाने से फसल जल कर खाक हुई हैं। आग में जली धान की फसल से किसान को तकरीबन 80000 रुपये की क्षति हुई है। शासन से ग्रामीणों ने आज हुई क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि की मांग की है।



