खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वीडियो बनते रहे, नहीं किए रोकने के प्रयास और शराबी युवक ने हनुमान प्रतिमा को कर दिया खंडित

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। एक तरफ देश भर में चारों और दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था, घरों में सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की जा रही थी। तो वहीं दूसरी पर्व के दौरान ही जिले के समनापुर जनपद के भाजीटोला गांव में एक शराबी युवक का दीपावली पर्व के दौरान हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ करने का क्रम घंटों तक जारी रहा। बताया गया कि जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भाजीटोला गांव में कल शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे दिवाली के मौके पर गांव के ही ढोली सिंह जाति भरिया उम्र लगभग 35 वर्ष के द्वारा नवनिर्मित सर्वजनिक रंग मंच में स्थापित हनुमान प्रतिमा को उठा कर खंडित कर दिया। हालांकि मामला सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर सिरफिरे युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले करवा दिया गया है। गौरतलब है कि मामला सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में युवक के प्रति काफी आक्रोश था, लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं।

वीडियो बनाते रहे लोग, नहीं किए गए रोकने के प्रयास :-  हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने के पूरे मामले को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। मामले में हैरानी तो इस बात की हो रही है की, आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे सिरफिरे युवक द्वारा हनुमान की प्रतिमा के साथ लगातार घंटों तक खिलवाड़ करता रहा, जहां मौजूद लोगों ने वीडियो तो बनाना मुनासिब समझा, लेकिन सिरफिरे युवक को रोकने के प्रयास नहीं किए गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को पकड़ कर कोतवाली थाना लाया गया, जहां देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद लोग अब तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार सर्वजनिक रंगमंच के पास युवक कब्जा कर मकान बनाने की फिराक में था, लेकिन अब रंगमंच का निर्माण कार्य हो जाने से तथा हनुमान जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थापित कर देना से युवक काफी नाराज चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले को लेकर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे युवक के खिलाफ लोगों ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page