तेज रफ़्तार बाइक सवार युवती दीवार से जा टकराई:युवती की मौके पर ही मौत

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। आज रात्रि 11:20 पर नागराज चौक के पास एक अनियंत्रित ड्यूक बाइक सवार युवती जो बहुत तेज रफ्तार से बाइक चला रही थी जो अनियंत्रित होने के कारण दीवार से जा भिड़ी जिसके कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,ओमती पुलिस के अनुसार युवती की पहचान रेणु ठाकुर ( 25 ) पुत्री प्रेमलाल गोंड के रूप में हुई है। वह सीधी के अकुई चुरहट की रहने वाली थी युवक राहुल जाट जबलपुर में रहता है। जिस यामाहा की केटीएम बाइक से एक्सीडेंट हुआ उसकी कीमत 2.5 लाख है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार बहुत ही तेज थी एवं अनियंत्रित होकर दीवार पर जा भिड़ी, बाइक चालक युवती की मौके पर मौत से लोगों की भीड़ जमा हो गई घटना की जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक एवं ओमती थाना
प्रभारी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,विवेचना में ही पता चल सकेगा की घटना किन कारण से हुई है। युवती के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। पंचनामा की कार्यवाही कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिये जबलपुर मेडिकल के मर्चरी में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।



