अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

1 लाख 05 हजार रू साथ ही मोटर सायकिल छीनने की झूठी रिपोर्ट का 24 घंटे के अंदर चरगवॉ पुलिस ने किया खुलासा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। चरगवॉ थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार दिनॉक 4-11-21 को शाम 5-15 बजे सतेन्द्र लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी गोटेगॉव नरसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कपडे का धधा करता है। और व्यापार के काम से सुबह 10-30 बजे अपने दोस्त अनिकेत कुशवाहा के साथ मोटर सायकिल क्र एमपी-49-एम 6724 से जबलपुर कपडे खरीदने जा रहा था बस स्टैण्ड लाठ गॉव मे भूपत लोधी मिला और उससे बोला कहॉ जा रहे उसने भूपत को भी मोटर सायकिल मे पीछे बैठा लिया और जबलपुर की ओर जाने लगा,ग्राम बिछुआ के थोडे आगे पहुंचे तो रास्ते में मुकेश देशमुख तथा एक व्यक्ति रोड किनारे मोटर सायकिल लिये खडे थे, भूपत ने गाडी रोकने बोला तो उसने मोटर सायकिल रोकी और मुकेश ने कहा कि कितने पैसे रखे हो,तो उसने कहा कि लगभग 1 लाख रूपये रखा हूँ। मुकेश ने उसका हाथ पकडकर बैग छुडाने लगा और उसके माथे मे कट्टा अड़ा दिया तथा उसका बैग छुडा लिया तीनों जबलपुर की ओर भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी चरगवॅा विनोद पाठक के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। घेराबंदी करते हुये ग्राम लाठ गॉव में दबिश दी गयी,भूपत लोधी के घर के पास मोटर सायकिल खड़ी मिली भूपत लोधी एवं मानेगॉव स्थित अनुराग यादव के क्रेशर से मुकेश देखमुख को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो पाया गया कि सतेन्द्र लोधी एवं अनिकेत कुशवाहा दोनों निवासी लाठगॉव थाना गोटेगॉव जिला नरसिंहपुर के पूर्व में मानेगॉव स्थित अनुराग यादव के क्रेशर में काम करते थे पिछली की गयी मजदूरी के हिसाब की रकम 86 हजार रूपये के लेन देन के विवाद को निपटाने क्रेशर आय थे,अनुराग यादव ने कहा कि मैने 86 हजार रूपये सतेन्द्र लोधी एवं अनिकेत को दे दिया है, जबकि सतेन्द्र लोधी एवं अनिकेत कुशवाहा, मुकेश देशमुख एवं भूपत से कह रहे थे कि हमने पैसा नहीं लिया है इसी बात के विवाद पर मुकेश देशमुख एव भूपत पटेल ने सतेन्द्र एवं अनिकेत के साथ हाथ घूसों से मारपीट कर दी एवं डरकर दोनों भाग गये तथा रास्ते मे सतेन्द्र एवं अनिकेत ने योजना बनाकर ये झूठी कहानी बनाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी झूठी रिपोर्ट करने वालों के विरूद्ध धारा 182, 211 भादवि के तहत कार्यवाही की जा रही हे। झूठी रिपोर्ट का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी चरगवॅा विनोद पाठक सहायक उप निरीक्षक संतोष पटेल, शिवराम पटेल, प्रधान आरक्षक प्रमोद पटेल, आरक्षक राजेश, कैलाश, रजीत, राहुल, अक्षय एवं आरक्षक चालक संदीप कौरव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page