केदारनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दर्शन का लाइव प्रसारण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम में भारतभूमि के महान संत आदि शंकराचार्य महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जहां आयोजित कार्यक्रम के डिंडौरी जिले में श्री नर्मदेश्वर मंदिर और त्रयम्ब्केष्वर मंदिर से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। बताया गया कि शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण उपस्थित श्रृद्वालुओं ने देखा और सुनाया गया। गौरतलब है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने श्री नर्मदेष्वर मंदिर में पहुंच कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में श्री नर्मदेष्वर मंदिर के पुरोहितों ने पूजा-पाठ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज तेकाम ने किया। विधि-विधान से पूजन कर देश-प्रदेश के नागरिकों की विकास और समृद्धि की कामना की गई। इसी तरह की पूजा पाठ करने का क्रम त्रयम्बकेष्वर मंदिर में भी जारी रहा, जहां पूजा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधि व श्रृद्धालुओं मौजूद रहे।



