अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रहस्यमय तरीके से लापता प्राचार्य का बरगी नहर में उतराते हुए शव मिला: लापरवाही के चलते थाना प्रभारी सस्पेंड

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के सिहोरा ग्रामीण क्षेत्र में विगत कुछ दिनों पहले मझगवां थाना क्षेत्र के रहवासी 10 अक्टूबर की सुबह 4:30 बजे के लगभग मॉर्निग वाक पर निकले मंगल सिंह करोपे की गिरदुहा दाई तट बरगी नहर में शुक्रवार की शाम 5 बजे के दौरान उतराती हुई लाश मिली थी। मझगवां थाना से मिली जानकारी अनुसार शासकीय हाय-सेकेंडरी स्कूल अगरिया में प्राचार्य पद पर पदस्थ रहे मंगल सिंह करोपे की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11/10/2021 को पीड़ित परिवार के द्वारा दर्ज कराई गई थी ।जिसकी खोज बीन करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासों में लगीं थीं। 25 दिनों के बाद प्राचार्य का शव नहर में उतराते हुए क्षत विक्षत हालात में मिला हैं। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किन कारणों से हुई हैं। पीड़ित परिवार ने जूते कपड़े से की पहचान प्राचार्य मंगल सिंह करोपे के शव की पहचान बेटी हेमलता करोपे ने जूते और कपड़ों से की है। वहीं पुलिस को गुमइंसान के समय बताया गया था कि कपड़े नहीं पहनने हुये थे। बनियान और तहमद पहनकर टहलने के लिए रोजाना सुबह की तरह गये हुये थे। साथ ही कुछ समय पहले गाँव में ही किसी से बात विवाद भी हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस लगीं जाँच पड़ताल में- गाँव से अचानक सुबह बिना बताए और रहस्यमय तरीके से लापता हुए प्राचार्य की खोजबीन लगातार पुलिस कर रही थीं। जिसका शव नहर में प्राप्त हुआ। घटना या फिर हादसा – घटित हुई घटना को लेकर हर पहलू पर पुलिस छान बीन करते हुए मर्ग कायम कर शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक जाँच पड़ताल जारी रहेंगी। शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्र में अचानक से अपराधिक घटनाएँ घट रही है जिसे रोकने में पुलिस महकमा नाकाम दिख रहा है। जिले में अपराधो का बड़ता ग्राफ देखकर उच्च स्तरीय अधिकारियों ने लिया एक्शन – गोसलपुर थाना क्षेत्र की घटना को लेकर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page