कुकर्रामठ के बाजार टोला में कराया जा रहा घटिया नाली का निर्माण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव के बाजार टोला में नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जहां जिम्मेदारों पर घटिया स्तर के नाली निर्माण कराने के आरोप लग रहे हैं। बताया गया कि वर्षो पुराने सप्ताहिक हाट बाजार में नाली का निर्माण कार्य न होने से बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों को काफी परेशानी होती थी, पूरे बाजार एरिया में कीचड़ ही कीचड़ चारों ओर नजर आता है। परेशानी को देखते हुए व मांग के बाद बाजार के मोहल्ले में नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जहां घटिया स्तर के नाली निर्माण पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कराए जाने के आरोप लग रहे हैं। बताया गया कि बिना नाली की गहराई से खुदाई किए बिना ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। आरोप है कि बिना मिट्टी साफ किए ही शासन के मापदंडों को दरकिनार करते हुए मनमानी पूर्वक निर्माण कार्य को खानापूर्ति करके करवा जा रहा है।



