डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्पोरेट क्लब सदस्य कृष्ण कुमार चंदेल सम्मानित

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जीवन बीमा निगम मैं उत्कृष्ट कार्य करने पर एलआईसी के वरिष्ठ कार्पोरेट क्लब सदस्य कृष्ण कुमार चंदेल को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया है। बताया गया कि उत्कृष्ट कार्य करने पर एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संतोष कश्यप के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए अभिकर्ता का हौंसला अफजाई किया है। गौरतलब है कि जिले में सक्रिय होकर वर्षों से एलआईसी अभिकर्ता के रूप में श्री चंदेल काम कर रहे हैं, जो उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्पोरेट क्लब के सदस्य भी बने चूकें हैं। श्री चंदेल एलआईसी अभिकर्ता के रूप में सक्रिय होकर लोगों के बीच काम करते हुए खाता धारको की भविष्य सुनिश्चित करवा रहे हैं, अब तक जिन्हें कई तरह के प्रशंसनीय पत्र, सिल्ड मेडल सहित ट्राफी मिल चुके हैं।सम्मानित होने के बाद एलआईसी अभिकर्ता श्री चंदेल को शुभचिंतकों, खाता धारको सहित वरिष्ठ जनों ने बधाइयां प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page