डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शहपुरा में अनुविभागीय अधिकारीयों ने किया राशन दुकान का निरीक्षण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत विभिन्न चिन्हित राशन दुकानों में अनुविभागीय अधिकारीयों द्वारा पिछले दिनों रविवार को निरीक्षण किया गया, जहां सभी हितग्राहियों को हर महीने समय समय पर राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि कल रविवार को शहपुरा राजस्व विभाग के काजल जावला व तहसीलदार शहपुरा अमृत लाल धुर्वे के द्वारा क्षेत्र के सहकारी वितरण की राशन दुकानों का निरीक्षण के दौरान सभी जरूरी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बिछिया की दुकान खुली पाई गई व राशन वितरण करना पाया गया। इसके बाद मोहनी माल की राशन दुकान का निरीक्षण के दौरान राशन के स्टॉक मिलान करने पर स्टॉक में अंतर पाया गया, और राशन का वितरण होना पाया गया। इसी तरह शहपुरा के ही गुतलवाह में राशन दुकान संचालित पाई गई, राशन दुकान निरीक्षण के दौरान सभी राशन दुकानदारों को समय पर हर महीने हितग्राहियों को राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के एसडीएम, तहसीलदार, आरआई, पटवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page