नल-जल योजना की शिकायत के बाद, सुधार कार्य करने में लगा तकनीकी अमला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा गांव में नल जल योजना अंतर्गत पानी की सप्लाई सुचारू रूप से ना होने की शिकायत के बाद विभागीय तकनीकी हमला स्वयं ही सुधार कार्य करने में लगा नजर आया। गौरतलब है कि सुचारू रूप से नल जल योजना अंतर्गत घरों में पानी की सप्लाई न होने की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा की गई थी। शिकायत करे बाद मामले को संज्ञान में लेकर जिम्मेदार पीसीओ, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य मजदूरों की मौजूदगी में मोहल्लों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू किए जाने के लिए सुधार कार्य करवाया गया। बताया गया कि कूंड़ा गांव में पिछले कई वर्षों से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही थी, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में ग्रामीणों द्वारा की गई थी, मामले को संज्ञान में लेकर जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंचकर नल जल योजना को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए सुधार कार्य करवाया जा रहा है। जिसके बाद अब गांवों के मोहल्लेवासियों को भी नल जल योजना से पानी की सप्लाई शुरू हो सकेगी।



